ट्रस्ट बनाने के नाम पर संत से करोड़ों की आश्रम संपत्ति हड़पने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में 80 वर्षीय संत की आश्रम संपत्ति हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संत ने आरोप लगाया है कि ट्रस्ट बनाने के बहाने उनकी संपत्ति का फर्जी बैनामा कराया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

ट्रस्ट बनाने के नाम पर संत से करोड़ों की आश्रम संपत्ति हड़पने का आरोप

हरिद्वार, संवाददाता। खड़खड़ी क्षेत्र में 80 वर्षीय संत की आश्रम संपत्ति हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एसीजेएम (जेडी) प्रथम न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। संत ने आरोप लगाया है कि ट्रस्ट बनाने का झांसा देकर उनकी संपत्ति का फर्जी तरीके से बैनामा और बाद में ततीमा करा दिया गया। विरोध करने पर उन्हें और उनकी शिष्या को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस के मुताबिक रामगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी निवासी 80 वर्षीय स्वामी हरिहरानंद शिष्य स्वामी धर्म स्नेही ने कोर्ट में शिकायत कर बताया कि वह पिछले करीब 50 वर्षों से अपनी शिष्या कमलेश भारती के साथ आश्रम में रह रहे हैं।

वृद्धावस्था के कारण वह आश्रम की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए ट्रस्ट बनाना चाहते थे। पड़ोस में रहने वाले देवकी नंदन निवासी रामगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी, हरिद्वार ने उनसे संपर्क किया और सरकारी कार्यालयों में अच्छी पहचान होने का भरोसा देकर ट्रस्ट बनवाने में मदद का आश्वासन दिया। आरोप लगाया गया है कि 31 अगस्त 2022 को देवकी नंदन उन्हें और उनकी शिष्या को सब रजिस्ट्रार कार्यालय ले गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।