ईद उल अजहा की नमाज के बाद मुल्क में शांति के लिए मांगी दुआ
ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज दर्जनों गांवों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाजियों ने अमन-चैन की दुआ की और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ग्राम प्रधानों ने प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न करने की अपील की। सभी ने भाईचारे और शांति से त्योहार मनाने की सिफारिश की।
थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज सकुशल संपन्न हुई। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे से गले और हाथ मिलाकर ईद की मुबारकबाद पेस की है। गुरुवार को बकरीद के त्योहार पर दर्जनों गांव धनपुरा, घिस्सूपुरा, मुस्तफाबाद, गुर्जर बस्ती, नसीरपुर कला, कटारपुर, कस्सामपुर, बड़ाहेडी, अलावलपुर, चांदपुर आदि में ईद की नमाज शांति पूर्वक अदा की गई। ग्राम प्रधान व मौजिज लोगों की ओर से अपील की गई कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जाए। एसओ रविंद्र कुमार ने अपील करते हुए कहा की पशुओं की कुर्बानी करने के दौरान आप सभी मौजिज व्यक्ति मांस को खुले में नहीं रखेंगे।
मांस को लाते और ले जाते समय पॉलीथिन में ढककर ले जाएंगे। फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने भी लोगों से शांति पूर्वक त्यौहार बनाने की अपील की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि तस्लीम अहमद, पूर्व ग्राम प्रधान गालिब हसन, मोहम्मद हारून, पूर्व ग्राम प्रधान कालू हसन, पूर्व प्रमुख सहीद हसन, साजिद अली, मुबारक अली, मुबारक अली, डॉक्टर हारून, नजाकत अली, उप प्रधान जहीर हसन, डॉ नूर अली, दिलशाद, अकरम, जब्बार अली, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुस्तफा अंसारी, ग्राम प्रधान जफिर, साजिद अली, मोहब्बत, शहीद, रियासत ठेकेदार, इरशाद मास्टर, मुस्तकीम, सलीम अहमद, तंजीम अली आदि मौजूद रहे। सभी ने ईद के त्यौहार को भाईचारे व शांति से बनाने की अपील की है।


