ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारडॉ. शशिकांत फिर बने चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष

डॉ. शशिकांत फिर बने चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष

हरिद्वार। संवाददाता सोमवार को मेला अस्पताल के सभागार में अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष समेत सभी पदों पर सर्वसम्मति...

डॉ. शशिकांत फिर बने चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 06 Dec 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला चिकित्सा सेवा संघ की सोमवार को मेला अस्पताल के सभागार में अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष समेत सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को मनोनित किया गया। जिसमें डॉ. शशिकांत को फिर से चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जबकि संघ के अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य पदों पर दो वर्ष के लिए मनोयन किया जाता है। जिला चिकित्सा संघ के दो वर्ष का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने पर जिलाध्यक्ष ने पूरी कार्यकारिणी को हाल ही भंग कर नए पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा कर दी थी। सोमवार को जिला चिकित्सा संघ के सभी पदों के चुनाव के लिए मेला अस्पताल में चिकित्सकों का जमावड़ा लगा। सभगार में हुई चिकित्सकों की बैठक में जिला चिकित्सा संघ के सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जबकि डॉ. शशिकांत को फिर से जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं महासचिव पद पर डॉ. अनमोल के नाम पर सहमति बनी। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. वर्षा बिष्ट, डॉ. प्रशांत सैनी को मनोनित किया गया। सचिव पद डॉ. अमन चावला, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. चंदन मिश्रा को चुना गया। उपसचिव पद पर डॉ. शादाब सिददकी और डॉ. वैभव कोहली को सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ही जिला प्रतिनिधि के पद पर डॉ. रामप्रकाश और मीडिया प्रभारी डॉ. तरूण मिश्रा का सर्वसम्मति से चुनाव किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें