स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान: कुंवर

Mar 11, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश कुंवर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए ईमानदारी से कार्य करने की बात की। स्वागत समारोह में उन्होंने सभी साथियों को शामिल कर संगठन को सशक्त बनाने का वादा किया।

स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान: कुंवर

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश कुंवर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। बुधवार को राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में डॉ. रमेश कुंवर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का काम किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।