Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsDoon Police Triumph Over Haridwar Police by 85 Runs in 14th Regional Police Cricket Championship 2025 Final
दून पुलिस क्रिकेट की चैंपियन, हरिद्वार 85 रन से हारा

दून पुलिस क्रिकेट की चैंपियन, हरिद्वार 85 रन से हारा

संक्षेप:

14वीं प्रादेशिक जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 के फाइनल में दून पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को 85 रनों से हराया। दून ने 185 रनों का लक्ष्य दिया और हरिद्वार की टीम 100 रन पर सिमट गई। महेंद्र सिंह नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दून पुलिस ने पिछले वर्ष भी खिताब जीता था।

Dec 19, 2025 07:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 के फाइनल मुकाबले में दून पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार पुलिस को 85 रनों से करारी शिकस्त दी और खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को भल्ला क्रिकेट मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दून पुलिस ने 185 रनों का लक्ष्य दिया। धर्मेंद्र पटवाल ने 26 गेंदों में 41 रन की आक्रामक पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों ने भी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हरिद्वार से नरेंद्र सिंह ने तीन विकेट लिए। दूसरी ओर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार पुलिस की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घरेलू मैदान पर खेल रही हरिद्वार पुलिस की टीम दून के सामने पूरी तरह बिखरती नजर आई और पूरी टीम 15.4 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। दून पुलिस ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट गिराए। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी गई। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी दून पुलिस की टीम चैंपियन रही थी। दून पुलिस की जीत में चमके नेगी दून पुलिस की इस जीत में महेंद्र सिंह नेगी के हरफनमौला प्रदर्शन को अहम माना गया, जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। महेंद्र 21 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3.4 ओवर में दस रन देकर तीन विकेट भी चटकाए। जबकि, सेठ पाल ने 12 गेंद में 34 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके भी लगाए।