ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारयमुनोत्री पैदल मार्ग पर अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत

पशुपालन विभाग ने 101 अनफिट घोड़े-खच्चर वापस लौटाए यमुनोत्री धाम में घोड़े-खच्चरों की मौत का सिलसिला थम नहीं...

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,उत्तरकाशीThu, 09 Jun 2022 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनोत्री धाम में घोड़े-खच्चरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। यहां अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी है। अनफिट घोड़े-खच्चर भी यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। हालांकि विभाग ने ऐसे 101 घोड़े-खच्चरों को वापस लौटाया है।

चारधाम में अव्यवस्थाओं और केदारनाथ, यमुनोत्री समेत अन्य तीर्थस्थलों पर घोड़े-खच्चरों की लगातार मौत हो रही है। जिले के यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर अब तक कई घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद प्रशासन और पशु पालन विभाग भी सतर्क हुआ है। यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा रूट पर जिला पंचायत की ओर से 2800 घोड़े खच्चर पंजीकृत हैं, जिनमें 1200 का बीमा हुआ है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी ढौंढियाल ने पैदल मार्ग पर चोटिल होने या किन्हीं कारणों से अस्वस्थ 95 घोड़े खच्चरों का ट्रीटमेंट किया है। रोजाना करीब 8 से 10 बेजुबानों का उपचार किया जा रहा है। जबकि क्षमता से अधिक वजन लादे जाने की शिकायत पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए 8 लोगों की टीम पैदल मार्ग पर तैनात है। इसके अलावा लगातार जागरूकता शिविर आयोजित कर खच्चर मालिकों को फिटनेस और बीमा के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें