लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


डीएम की दफ्तरों में छापेमारी के बाद भी कर्मचारियों में सुधार नहीं हो रहा है। लगातार कार्यालयों से कर्मचारी गायब मिल रहे हैं। बुधवार को डीएम कमेंद्र सिंह की छापेमारी के दौरान विभिन्न विभागों के 31 कर्मचारी गायब मिले। जिनको नोटिस जारी कर दिया है, साथ ही इन कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश भी डीएम ने दिए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी की, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 10:10 बजे सिंचाई विभाग कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान सिंचाई अभियंता सहित 13 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। 10: 20 बजे जल संस्थान कार्यालय में की गई छापेमारी के दौरान तीन सहायक अभियंता और छह अपर सहायक अभियंता सहित 10 कार्मिक तथा आउटसोर्स से तैनात चार कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा फील्ड कर्मचारियों से संबंधित भ्रमण पंजिका मांगे जाने पर कोई भी भ्रमण पंजिका नहीं दिखा पाए। जिलाधिकारी ने कार्यालय के बाहर पुरानी फाइलों का रख-रखाव सही ढंग से न होने तथा फाइलों पर धूल जमा होने व शौचालयों तथा कार्यालय की सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए फाइलों को सही से सुरक्षित रखने तथा कार्यालय में सफाई व्यवस्था पर विशेश ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले और विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में चार सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गन्दगी मिलने एवं सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।