29 अप्रैल को होगी जिला योजना समिति की बैठक
Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में होगी। इस बैठक में 2026-27 की जिला योजना के परिव्यय और विकास योजनाओं का अनुमोदन किया जाएगा। सभी जिला अधिकारियों को बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की महत्वपूर्ण बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में आयोजित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी एवं संयुक्त सचिव जिला योजना समिति डॉ. ललित नारायण मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में वर्ष 2026-27 की जिला योजना के परिव्यय एवं विभिन्न विकास योजनाओं का अनुमोदन किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


