Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsDistrict Bar Association Elections 2025-26 Begin Candidates Announced and Voter List Prepared
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चार ने की दावेदारी

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चार ने की दावेदारी

संक्षेप:

जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। अध्यक्ष और सचिव पद पर चार-चार अधिवक्ताओं ने दावेदारी पेश की है। मतदान 19 दिसंबर को होगा। चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की है। नामांकन पत्रों की जांच आज दोपहर तक होगी।

Dec 15, 2025 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। अध्यक्ष और सचिव पद पर चार-चार अधिवक्ताओं ने दावेदारी पेश की है। नामांकन पत्रों की जांच आज दोपहर तक होगी और शाम 3:30 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। बता दें कि 19 दिसंबर को मतदान होना है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल, उप मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी सुनील चौहान, रविंद्र सहगल, अश्विनी सैनी, दुष्यन्त, प्रफुल्ल शर्मा, मोहम्मद उस्मान, पंकज चौहान, विकास जैन और हितेश चौधरी होंगे। पालीवाल ने बताया कि यह चुनाव निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराना प्राथमिकता होगी। उन्होंने सबसे चुनाव आचार संहिता का पालन करने के साथ उचित व्यवहार बनाए रखने की अपील की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, सात सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 11 वकीलों ने दावेदारी पेश की है। इससे पूर्व, चुनाव अधिकारियों को करीब एक हजार 91 मतदाताओं की वोटर लिस्ट सौंपी गई। यह हैं दावेदार अध्यक्ष पद: तरसेम सिंह चौहान, सुशील कुमार, जसमहेंद्र उर्फ मोंटू और जगदीप शर्मा सचिव पद : अरविंद श्रीवास्तव, विपिन चंद द्विवेदी, अशोक कुमार कश्यप और रमन भारती उपाध्यक्ष पद : मीनाक्षी कपिल, आलोक राजपूत, राव फरमान अली, सुशील कुमार पाल, रेणु डॉली कोषाध्यक्ष पद: उपेंद्र दत्त शर्मा, मयंक त्यागी, आशु शर्मा, संदीप वर्मा सह सचिव पद: जितेंद्र सिंघानिया, सुनील कुमार शर्मा और मोहम्मद शहनवाज पुस्तकालय अध्यक्ष पद: नीरज कुमार वीर, राजलक्ष्मी उपाध्याय, सुखदेव प्रताप और पंकज सैनी टी-स्टॉल पर चुनावी चर्चा ने पकड़ा जोर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल करने के साथ ही खरीदने की प्रक्रिया भी जारी रही। दावेदार और उनके समर्थक समूह में चुनाव प्रचार करते हुए डोर-टू-डोर अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही डिजिटल तकनीक का भी भरपूर उपयोग किया जा रहा है। कचहरी परिसर में शंकर टी स्टॉल पर सुबह से ही चाय-पकौड़ी के साथ चुनावी चर्चा जारी रही। वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान ने सभी दावेदारों से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लेने की अपील की।