ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभाजपा की विकास कार्यों पर चर्चा

भाजपा की विकास कार्यों पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार के वार्ड नंबर 4 व 5 की एक बैठक बुधवार को रामलीला मैदान भीमगोड़ा में संपन्न हुई। जिसमें रामलीला मैदान भीमगोड़ा के पूरे परिसर में टीन शेड लगवाने और बनखंडी आश्रम की...

भाजपा की विकास कार्यों पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 26 Aug 2020 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार के वार्ड नंबर 4 व 5 की एक बैठक बुधवार को रामलीला मैदान भीमगोड़ा में संपन्न हुई। जिसमें रामलीला मैदान भीमगोड़ा के पूरे परिसर में टीन शेड लगवाने और बनखंडी आश्रम की सुरक्षा दीवार बनाने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का अभिनंदन किया जाना था। मंत्री की अनुपस्थिति के कारण उनके स्थान पर मंत्री प्रतिनिधि के रूप से जिला महामंत्री विकास तिवारी शामिल हुए। सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि मंत्री मदन कौशिक द्वारा भीमगोड़ा के पूरे रामलीला मैदान में टीन शेड लगाने का प्रस्ताव एवं वनखंडी आश्रम के पीछे पहाड़ की ओर सुरक्षा दिवार बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत होकर धन भी आवंटित हो गया है। योजना पर जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा है कि एक तरफ मंत्री द्वारा विकास के कार्य कराये जा रहे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी विकास के कार्य में अड़चन पैदा कर रही है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री तरुण नैयर, कोषाध्यक्ष बलकेश राजोरिया, विमल त्यागी, मंयक मूर्ति भट्ट, सुशील कर्णवाल, बीना कम्बोज, उमा गिरी, उमा विष्ट, बीना पंत, संजना, राधा, संगीता, पवन सक्सैना, हिमांशु पंत, राहुल पाठक आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें