ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारधर्मेंद्र चौधरी जिलाध्यक्ष, सुनील महासचिव बने

धर्मेंद्र चौधरी जिलाध्यक्ष, सुनील महासचिव बने

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया हरिद्वार की जिला इकाई के चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी जिलाध्यक्ष तथा सुनील पाल को जिला महामंत्री चुना...

धर्मेंद्र चौधरी जिलाध्यक्ष, सुनील महासचिव बने
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 14 Jun 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया हरिद्वार की जिला इकाई के चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी जिलाध्यक्ष तथा सुनील पाल को जिला महामंत्री चुना गया। शेष कार्यकारिणी चुनने का अधिकार दोनों पदाधिकारियों को दिया गया। सोमवार को हुए चुनाव के दौरान यूनियन की ओर से पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया। सदस्यों द्वारा दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सुनील दत्त पांडे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नैयर, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, राजेश शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री ने अपने विचार रखते हुए नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें