ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग उठाई 

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

वाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ. स

ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग उठाई 

वाल्मीकि चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में मूल निवास और स्थायी निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी विसंगतियों को सरकार शीघ्र दूर करे। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने प्रदेश में ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार आरक्षण व्यवस्था के कारण ओबीसी वर्ग को संविधान प्रदत्त आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बैठक में महेंद्र प्रसाद यादव, दीक्षांत शर्मा, आदेश उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।