ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारगुरुकुल के कुलपति के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

गुरुकुल के कुलपति के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

जय हिंद फाउंडेशन की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री के प्रमाण पत्रों पर सवाल उठाए गए हैं। फाउंडेशन की ओर से...

गुरुकुल के कुलपति के प्रमाण पत्रों की जांच की मांग
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 08 Dec 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जय हिंद फाउंडेशन की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री के प्रमाण पत्रों पर सवाल उठाए गए हैं। फाउंडेशन की ओर से उनके प्रमाण पत्रों की जांच की मांग की गई है। हालांकि कुलपति की ओर से आरोपों को निराधार बताया गया है।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की ओर से मीडिया को जारी प्रेस नोट में आरोप लगाया गया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति डॉ. रूप किशोर शास्त्री के शैक्षिक प्रमाण पत्र (हाईस्कूल) में जन्मतिथि में हेराफेरी की गई है। आरोप लगाया कि डॉ.रूप किशोर शास्त्री के दो प्रमाण-पत्रों में दो अलग-अलग जन्मतिथि का उल्लेख किया गया है।

वर्जन

- प्रमाण पत्रों को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। मेरे सभी प्रमाण पत्र भारत सरकार से संबद्धता प्राप्त संस्थानों से जारी किए गए हैं। उनमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

_प्रो. रूप किशोर शास्त्री,कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें