ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारराजीव गांधी जयंती पर तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय

राजीव गांधी जयंती पर तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय

कांग्रेस सेवादल कैंप कार्यालय पर सेवा दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर राज्य भर में 5 किलोमीटर की तिरंगा पद यात्रा आयोजित किए...

राजीव गांधी जयंती पर तिरंगा  यात्रा निकालने का निर्णय
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 23 Jul 2020 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस सेवादल कैंप कार्यालय पर सेवा दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर राज्य भर में 5 किलोमीटर की तिरंगा पद यात्रा आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य चिन्हित आंदोलनकारी एवं कांग्रेसी नेता स्वर्गीय जेपी पांडे के नाम से गंगा घाट का नाम करण कराये जाने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जा रहा है। बैठक में एक एक दिन की कार्यशालाएं आयोजित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाये जाने तथा ध्वज वन्दन एवम लाठी प्रशिक्षण , व्यायाम प्रशिक्षण के माध्यम से लोगो को सेवादल से जोड़े जाने के सुझाव दिये गए। बैठक में प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव जहीर खान, सोहेल अंसारी, , महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक, मोनिक धवन, अमित कांबोज, विकास रस्तोगी, डॉक्टर जमशेद, डॉक्टर एहसान इलाही, सुदर्शन पंत, नंद किशोर, मनोहर भट्ट, बीनू रोड आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें