बहादरपुर जट में खानपुर पूर्व विधायक का पुतला दहन किया

बहादरपुर जट में खानपुर पूर्व विधायक का पुतला दहन किया

संक्षेप:

पथरी, संवाददाताबहादरपुर जट में खानपुर पूर्व विधायक का पुतला दहन कियाबहादरपुर जट में खानपुर पूर्व विधायक का पुतला दहन कियाबहादरपुर जट में खानपुर पूर्व

Sep 08, 2025 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

बहादरपुर जट में दलित समाज के लोगों ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का पुतला दहन किया। उन्होंने चैंपियन पर समाज के लोगों के खिलाफ दूसरे समुदाय को भड़काने का आरोप लगाया। बहादरपुर जट में चल रहे दो पक्षों के बीच विवाद नहीं थम रहा है। रविवार देरशाम दलित समाज के लोगों ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। विकास कुमार ने बताया कि बबित चौधरी की अचानक मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए जेल से उसके बेटे जितिन चौधरी को लाया गया था। आरोप है कि जितिन ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विकास कुमार व उनके समाज के खिलाफ आपत्ति जनक टिपणी की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि जितिन चौधरी अपने पिता बबित चौधरी की तेरहवीं में भी जेल से आकर शामिल हुआ था। इस दौरान चैंपियन भी शामिल हुए।