ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारयूपी की राज्यपाल ने हरिद्वार में मंदिरों के दर्शन किए

यूपी की राज्यपाल ने हरिद्वार में मंदिरों के दर्शन किए

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने यहां सबसे पहले भारत माता मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना...

यूपी की राज्यपाल ने हरिद्वार में मंदिरों के दर्शन किए
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 16 Oct 2021 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने यहां सबसे पहले भारत माता मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही मनसा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल के भारत माता मंदिर में पहुंचने पर समन्वय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष और जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, समन्वय सेवा ट्रस्ट के सचिव आईडी शास्त्री, स्वामी ललितानंद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल ने भारत माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने राज्यपाल को अंगवस्त्र, धार्मिक साहित्य, गंगाजलि, रुद्राक्ष माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मनसा देवी मंदिर पहुंचीं। यहां ऊषा ब्रेको रोपवे के महाप्रबंधक मनोज डोबाल ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने मनसा देवी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश तिवारी, गणेश शर्मा ने राज्यपाल को माता की चुनरी, रुद्राक्ष की माला एवं प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया। आनंदीबेन पटेल ने मंदिर विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा, सचिन अग्रवाल, धीरज गिरी, बिंदु गिरी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें