ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारकांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

कांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

महानगर कांग्रेस ने कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार...

कांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 28 Dec 2018 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

महानगर कांग्रेस ने कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र सरकार से बेदखल कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

सुभाष घाट स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के सहयोग से अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने का कार्य किया। कहा कि आज अंग्रेजों के पदचिन्हों पर चल रही भाजपा को भी केंद्र और राज्यों की सत्ता से खदेड़ने की जरूरत है। यह काम 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के सहयोग से करेगी। आरोप लगाया कि भाजपा भी अंग्रेजों की तरह भारत की जनता पर अत्याचार कर दमन कर रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सिद्धांतों पर चलकर देश को गुलदस्ता बनाया और देश का चहुंमुखी विकास किया। कांग्रेस ने ही हिन्दू, मुस्लिम, सिख और इसाइयों को बराबर का दर्जा देकर आपस में जोड़ा। कहा कि भारत का भगवाकरण करने पर उतारू भाजपा दमन और अत्याचार कर देश पर राज करना चाहती है। जिसे देश की जनता ने नकार कर भाजपा को पांच राज्यों में हराकर सत्ता से बेदखल कर दिया है। 2019 के चुनाव में भी जनता भाजपा को केंद्र की सत्ता से खदेड़ देगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों से आजिज आई हरिद्वार की जनता ने मेयर चुनाव में भाजपा को पराजित कर सबक सिखा दिया है। भाजपा विरोधी लहर पूरे देश में चल रही है।

2019 के चुनाव में भी जनता भाजपा को हराएगी। इस दौरान ओपी चौहान, जेपी पांडेय, विमला पांडेय,महावीर वशिष्ठ, सुनील सेठी, शिवकुमार कश्यप, शुभम अग्रवाल, यशवंत सैनी, बीएस तेजियान, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप अग्रवाल, आशीष गोस्वामी, आकाश भाटी, राजुकमार, मेघा, नीलम शर्मा, रोशनी, मीना, सुषमा सहगल, दीपक टंडन, नितिन यादव, राजीव गौड़, जितेंद्र सिंह अनिल शर्मा, मनोज गोस्वामी, जतिन हांडा, सचिन अग्रवाल, महेंद्र अरोड़ा, दिव्यांश अग्रवाल, आशीष गोस्वामी, आशीष शर्मा, बीएस तेजियान, महेंद्र अरोड़ा, दिव्यांश अग्रवाल, दिग्विजय सिंह यादव, सतेंद्र वशिष्ठ, विक्की कोरी, नरेश सेमवाल, योगेश भाटी, राजीव गौड़ आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें