लोकभवन कूच को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

Feb 10, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

16 फरवरी को प्रस्तावित लोकभवन कूच के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बैठक की। इसमें भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। नेता संजय पालीवाल और प्रदीप चौधरी ने सरकार की विफलताओं पर चिंता जताई। कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

लोकभवन कूच को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

16 फरवरी को प्रस्तावित लोकभवन कूच को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रणनीति बनाई। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने की, जबकि संचालन मनोज सैनी ने किया। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार विफल रही है। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रवीश भटीजा और पूर्व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कोटद्वार की घटना और मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में नफरत का माहौल बना रही है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, विकास चंद्रा और दीपक टंडन ने कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। इस दौरान वरिष्ठ नेता संजय सैनी, विशाल प्रधान, अनिल ठाकुर, अमित गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज, मनोज जाटव, डॉ. दिनेश पुंडीर, चंदन शर्मा, रचित अग्रवाल मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।