Haridwar News: अव्यवस्थाओं के खिलाफ सप्तऋषि में कांग्रेस ने किया डमरू, चिमटे बजाकर प्रदर्शन
Haridwar News: अव्यवस्थाओं के खिलाफ सप्तऋषि में कांग्रेस ने किया डमरू, चिमटे बजाकर प्रदर्शन अव्यवस्थाओं के खिलाफ सप्तऋषि में कांग्रेस ने किया डमरू, चिमटे बजाकर प्रदर्शन

Haridwar News: सप्तऋषि क्षेत्र में अधूरे नाला निर्माण और सीवर लीकेज से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने डमरू और चिमटे को बजाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द अधरे नाले का निर्माण पूरा करने की मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि नाला आधा बनाकर छोड़ दिया गया जिसके कारण सारा पानी सड़क पर बह रहा है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र में दिन रात बाहर से आने वाला श्रद्धालु मार्ग का प्रयोग करता है लेकिन शासन प्रशासन जनहित की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। श्रद्धालुओं को गंदे दूषित सीवर के पानी में से होकर निकलना पड़ता है।
इससे संक्रमित बीमारियों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि पार्षद, मेयर, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक भाजपा के हैं उसके बाद भी क्षेत्र की हालत खराब है। पहले भी कुंभ हुए है लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। कुंभ के नाम पर बंदरबांट हो रहा है। सन्नी मल्होत्रा, अनिल ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र को नरक बनाकर रख दिया है। सुबह सुबह ही सीवर का दूषित पानी सड़क पर बहता है जिससे सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। स्थानीय पार्षद द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया है। भाजपा शासन में जनता परेशान है। समस्या काफी समय से बनी हुई है। स्थानीय विधायक ने कभी क्षेत्र का दौरा नहीं किया। लोगों की समस्याएं नहीं सुनी जिसके कारण लोगों को गंदगी में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन में पार्षद सुनील कुमार, रणवीर शर्मा, रवि बाबू शर्मा, अनंत पांडे, हरद्वारी लाल, करण राणा, सोम त्यागी, विकास चंद्रा, मनोज सैनी, सतपाल, अजय दास महाराज, संदीप कुमार, मनोज कुमार, मुलायम सिंह, हरेराम, अशोक कुमार, पवन सिंह, सतेंद्र, दीपू पुनेठा, राजकुमार मल्होत्रा, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे।


