शिवालिक नगर पालिका : कांग्रेस ने फिर महेश प्रताप पर खेला दांव
कांग्रेस ने शिवारिक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए महेश प्रताप राणा को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। पहले भी इस पद के लिए कई लोग इच्छुक थे। भाजपा ने राजीव शर्मा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन...

कांग्रेस ने शनिवार देर रात नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस संगठन ने शिवालिक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर अपने पूर्व प्रत्याशी महेश प्रताप राणा पर विश्वास जताया है। जबकि कांग्रेस के टिकट से शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए काफी लोगों की चाह थी। शिवालिक नगर पालिका के पहली बार अस्तित्व में आने पर भाजपा ने राजीव शर्मा को अपना अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं कांग्रेस ने महेश प्रताप राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि इसी सीट पर भाजपा से बागी हुए उपेंद्र शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान लग रहा था कि भाजपा की आपसी खिंचतान का फायदा कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। भाजपा के राजीव शर्मा शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार को चुनाव हराकर पालिकाध्यक्ष पद पर कब्जा किया था। जबकि महेश प्रताप राणा तीसरे स्थान पर रहे थे। लेकिन चुनाव हारने के बाद भी महेश प्रताप राणा कांग्रेस में सक्रियता निभाते रहे। महेश प्रताप राणा की पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन पर दोबारा दांव खेला है। कुल मिलाकर शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को दोहराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।