Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsCongress Protests Supporting Shankaracharya Amid Allegations Against BJP
शंकराचार्य के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस

शंकराचार्य के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस

संक्षेप:

कांग्रेस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में प्रदर्शन किया। दुधाधारी चौक से चंद्राचार्य चौक तक पदयात्रा निकाली गई। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने भाजपा पर संतों और ब्राह्मणों के अपमान का आरोप लगाया और कांग्रेस के विरोध का समर्थन किया। उन्होंने ब्राह्मण समाज से सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

Jan 23, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के समर्थन में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में दुधाधारी चौक से चंद्राचार्य चौक तक पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद चंद्राचार्य चौक पर शंकराचार्य की तस्वीर का विधिवत दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान शर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार संतों और ब्राह्मण समाज का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस समाज का सबसे अधिक समर्थन और वोट भाजपा को मिलता है, यूपी में उसी समाज के संतों और ब्राह्मणों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।

शर्मा ने ब्राह्मण समाज से भी आगे आकर सरकार के रवैये पर सवाल खड़े करने की अपील की। पार्षद सुनील कुमार और वरिष्ठ महिला नेत्री पुष्पा जोशी ने कहा कि भाजपा किसी का सम्मान नहीं करती, वह केवल पूंजीपतियों को महत्व देती है। शंकराचार्य हिंदू समाज में सर्वोच्च और सर्वपूज्य पद है। उनका अपमान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मौके पर गार्गी राय, मिथलेश गिल, दिनेश दुबे, मुकेश शर्मा, शुभम जोशी, तुषार कपिल, करन सिंह राणा, आशु श्रीवास्तव, मनोज सैनी, विकास चंद्रा, मनोज जाटव, नकुल माहेश्वरी, प्रदीप भाटिया, नारायण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;