ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारकांग्रेस ने गृह कर लगाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने गृह कर लगाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के नेतृत्व में रविवार को सुभाषनगर गली नंबर 8 के मुख्य चौक पर शिवालिक नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। महेश हर रविवार को नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते आ...

कांग्रेस ने गृह कर लगाने के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 12 Jul 2020 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के नेतृत्व में रविवार को सुभाषनगर गली नंबर 8 के मुख्य चौक पर शिवालिक नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। महेश हर रविवार को नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते आ रहे हैं। महेश प्रताप राणा ने कहा कि शिवालिक नगर पालिका ने गृहकर और सार्वजनिक पार्क को किराए पर दिए जाने का जो काम किया है वो जनहित में नहीं है। सुभाष नगर में नालियों का न होना व सड़कों पर जलभराव, कच्ची सड़क, कूड़े का कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा है। भेल के ब्लाक अध्यक्ष गुलबीर सिंह ने कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है और जनविरोधी फैसले ले रही है। जनता को जागरूक होना चाहिए। सुभाषनगर के अध्यक्ष कैलाश प्रधान व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि मंदी के दौर में गृहकर एक जनविरोधी निर्णय है और इसे तत्काल हटाना चाहिए। अशोक उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई से आम जनता की कमर तोड़ दी है। ऊपर से गृहकर लगाकर जनता को और प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विकास सिंह, गुलबीर चौधरी, मेहर सिंह, राज सिंह, मनीराम बागड़ी, लक्ष्मी प्रसाद, राजबीर सिंह, शिव नारायण सिंह यादव, एलएस रावत, कमल रोहिल्ला, कपिल रोहिल्ला, आर एम अस्थाना, मोहन राणा, नीरज प्रधान, अमित तेजियान, बीके सिन्हा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें