जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता: माहरा

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनने और संगठन को सक्रिय करने की सलाह दी। महानगर अध्यक्ष अमल गर्ग ने जनआंदोलन के माध्यम से मूलभूत समस्याओं को उठाने की बात कही।

जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता: माहरा

हरिद्वार, संवाददाता। मायापुर स्थित यूनियन भवन में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्यों में हो रही अनदेखी से आम जनता परेशान है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर लोगों की आवाज बनना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमल गर्ग ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी है, जिसे कांग्रेस जनआंदोलन के माध्यम से उठाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचना होगा। वहीं राजबीर चौहान ने कहा कि युवा और आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।