ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारकांग्रेस कर सकती राज्य का विकास

कांग्रेस कर सकती राज्य का विकास

कांग्रेस नेता हरपाल रावत ने दावा किया है कि रविवार को सैकड़ों युवक कांग्रेस की सदस्यता...

कांग्रेस कर सकती राज्य का विकास
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 23 Oct 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता हरपाल रावत ने दावा किया है कि रविवार को सैकड़ों युवक कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। कनखल स्थित एक आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए हरपाल ने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि वरिष्ठ नेता युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। कहा कि कांग्रेस ही राज्य का विकास कर सकती है।

हरपाल रावत ने कहा कि युवाओं को देश की सक्रिया राजनीति से जोड़ने एक लिए कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर युवाओं को जागरूक कर कांग्रेस में शामिल कर रही है। युवा शक्ति मंच के अध्यक्ष यश मिश्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ हरिद्वार की जनता इस बार परिवर्तन के मूड में दिखाई दे रही है। कांग्रेस नेता अनिल भास्कर ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है।

इस अवसर पर संजय शर्मा, संजय सैनी, सत्यनारायण शर्मा, हिमांशु बहुगुणा, तरूण व्यास, बृजमोहन बडथ्वाल, नितिन तेश्वर, महेन्द्र अरोड़ा, राकेश भारद्वाज, जतिन हांडा, विक्रम शाह, आभास शर्मा, बिट्टा, उपेन्द्र कुमार, राजेन्द्र भारद्वाज, राहुल सोती, सूरज चौधरी, अमन, हेमन्त, करन चौधरी, अभिषेक, शुभम चौधरी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें