ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभाजपा विधायकों पर भड़के कांग्रेसी

भाजपा विधायकों पर भड़के कांग्रेसी

भाजपा विधायकों पर जनता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चंद्राचार्य चौक पर भाजपा का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी...

भाजपा विधायकों पर भड़के कांग्रेसी
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 08 May 2018 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा विधायकों पर जनता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चंद्राचार्य चौक पर भाजपा का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मंगलवार को चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद से भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के साथ मारपीट करना आम बात हो गई है। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि हाल ही में हरिद्वार के एक विधायक की ग्रामीणों के साथ हाथापाई के कारण किरकिरी हुई थी। सरकार के एक मंत्री द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य से मारपीट की घटना ज्यादा पुरानी नहीं है। रुद्रपुर में भी भाजपा के एक विधायक की दबंगई चरम पर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे विधायकों के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पूर्व विधायक रामयश सिंह और युवा राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव ने कहा कि अगर सरकार असंयमित व्यवहार करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो आगामी निकाय और आम चुनावों में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी चौहान, मनोज जैन, विमला पांडे, एमडी शर्मा, बलवंत चौहान, जेपी पांडे, सुभम मण्डोला, उदसवीर चौहान, नितिन तेश्वर, शुभभ अग्रवाल, मकबूल कुरैशी, अरशद ख्वाजा, अनीस कुरैशी, राजेंद्र बडोला, संदीप गौड़, अंकुर कुमार, वसीम सलमानी आदि मौजूद रहे आदि ने विरोध प्रकट किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें