Haridwar News: दिन में बादल छाने से गर्मी से राहत मिली, तापमान घटा

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: दिन में बादल छाने से गर्मी से राहत मिली, तापमान घटा दिन में बादल छाने से गर्मी से राहत मिली, तापमान घटा दिन में बादल छाने से गर्मी से राहत मिली, तापम

Haridwar News: दिन में बादल छाने से गर्मी से राहत मिली, तापमान घटा

Haridwar News: धर्मनगरी में रविवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। बादलों की वजह से लोगों को तपती धूप और गर्मी से बड़ी राहत मिली। इस दौरान हवा में ठंडक बनी रही। गर्मी कम होने के कारण तामपान में भी गिरावट दर्ज हुई। रविवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस घट गया। बादलों की वजह से सुबह से गर्मी का अहसास कम रहा।

दोपहर के समय भी हवा चलने से राहत रही। शाम और रात के समय भी हवा में ठंडक बनी रही। हालांकि पूरा दिन बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान आंधी तूफान चलने, भारी बारिश होने और गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। साथ ही विभाग के अनुसार 21 जुलाई मंगलवार को बारिश का ओरेंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान जिले में बहुत भारी बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है। वहीं विभाग ने 22 जुलाई का भी येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।रिजवान

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar News: दिन में बादल छाने से गर्मी से राहत मिली, तापमान घटा