भाषण प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम और कार्तिक पुरी द्वितीय स्थान पर
जीजीआईसी ज्वालापुर में आयोजित कराई गई भाषण प्रतियोगिताभाषण प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम और कार्तिक पुरी द्वितीय स्थान पर भाषण प्रतियोगिता में प्रिया प
हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत जीजीआईसी इंटर कॉलेज ज्वालापुर में गुरुवार को जलवायु परिवर्तन और हिमालय की चुनौतियां विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कार्तिक पुरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा तनु और आंचल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी इंटर कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग, भल्लालाल पन्ना इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर और डॉक्टर हरिराम इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रमुख रूप से प्रतिभागी किया। भाषण प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका लता भट्ट, डॉ. हरिराम इंटर कॉलेज के शिक्षक दीपक मिश्रा और गुरुकुल कांगड़ी विद्या विभाग के शिक्षक लोकेश शास्त्री ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




