ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारव्यापारियों ने खुद की सड़कों की सफाई

व्यापारियों ने खुद की सड़कों की सफाई

चार दिन से चल रही केआरएल के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से धर्मनगरी कूडे़ के ढे़र में तब्दील हो गई है। इसको देखते हुए ज्वालापुर महानगर व्यापार मंडल हाथों में झाडू लेकर सड़क पर उतर...

व्यापारियों ने खुद की सड़कों की सफाई
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 15 Jun 2019 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

चार दिन से चल रही केआरएल के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से धर्मनगरी कूडे़ के ढे़र में तब्दील हो गई है। इसको देखते हुए ज्वालापुर महानगर व्यापार मंडल हाथों में झाडू लेकर सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने सर्राफा और कटहरा बाजार की सफाई कर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आाईना दिखाया।अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय ने कहा कि केआरएल कर्मचारियों की चार दिनों से चल रही हड़ताल से धर्मनगरी की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बाजारों की सड़कों, गली मोहल्लों और घरों में कूडे़ के ढे़र लग गए हैं। कूडे़ के ढ़ेरों से उठ रही दुर्गंध से नागरिक संक्रामक रोग फैलने की आशंका से डरे और सहमे हैं। ग्राहक खरीददारी करने बाजारों में नहीं आ रहे हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। अभियान में सुनील वर्मा,प्रमोद गोयल, कुर्बान, शशिकांत, अशोक अरोडा, विपिन गोयल, अरविंद कुमार, मनीष अरोडा, अब्दुल, अभिनंदन गुप्ता, नरेश गर्ग, संजयगुप्ता, रवि प्रजापति ने सहयोग दिया। उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सेठी ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि केआरएल का ठेका तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें