ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारसफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर देवपुरा चौक पर धरना दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि शहरी विकास मंत्री, नगर आयुक्त और मेयर लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहे...

सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 14 Apr 2018 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर देवपुरा चौक पर धरना दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि शहरी विकास मंत्री, नगर आयुक्त और मेयर लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। जिससे सफाई कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

शनिवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी और नगर निगम संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी देवपुरा चौक पर एकत्रित हुए। सभी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए एकजुट होकर मांगों को सरकार के समक्ष रखने की बात कही। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सभी कर्मचारियों ने धरना दिया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त द्वारा उनकी मांगों को नहीं सुना जाता और शहरी विकास मंत्री ने कई बार वार्ता करने के बाद आश्वासन देकर बात को टाल दिया। उन्होंने कहा कि बीते माह मेयर से वार्ता के बाद कार्यबहिष्कार स्थगित किया गया था,लेकिन अभी तक कर्मचारियों की समस्याओं को कोई हल नहीं हुआ। जिस कारण मांग पूरी नहीं तक रोजाना नगर निगम में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धरना दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें