ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभेल में केंद्रीय विद्यालयों को सिविल केंद्रीय विद्यालय बनाया जाए

भेल में केंद्रीय विद्यालयों को सिविल केंद्रीय विद्यालय बनाया जाए

भेल सीएफएफपी की हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन समेत सात यूनियनों की बैठक आयोजित की...

भेल में केंद्रीय विद्यालयों को सिविल केंद्रीय विद्यालय बनाया जाए
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 17 Oct 2019 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भेल सीएफएफपी की हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन समेत सात यूनियनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने चुनाव में भेल की यूनियनों और केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से यह वादा किया था कि भेल में केंद्रीय विद्यालयों को भेल के प्रोजेक्ट के तहत सिविल केंद्रीय विद्यालय में परिवर्तित कराएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड में पांच नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के निर्णय की जानकारी मिली है। लेकिन भेल के प्रोजेक्ट केंद्रीय विद्यालय से सिविल केंद्रीय विद्यालय में परिवर्तित नहीं किया गया है। बैठक में सौरभ त्यागी, रवि कश्यप, आईडी पंत, मोहित शर्मा, अमित चौहान, संदीप चौधरी, मनमोहन, अरविंद कुमार, मेहर सिंह, अमित गोगना, पान सिंह, केएल यादव, भवानी प्रसाद आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें