ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारशहर की सफाई व्यवस्था बदहाल : भाजपा

शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल : भाजपा

शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था से आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने ललतारौ पुल स्थित सिंध पंचायत धर्मशाला में बैठक कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग...

शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल : भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 05 Aug 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था से आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने ललतारौ पुल स्थित सिंध पंचायत धर्मशाला में बैठक कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भाजपा पार्षद दल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर हस्तक्षेप की मांग करेगा।

भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। आरोप लगाया कि मेयर और मेयरपति सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के स्थान पर राजनीतिक नौंटकी करने में जुटे हैं। नगर में सफाई व्यवस्था के लिए होने वाले टेंडर में भी सौदेबाजी की जा रही है जिसके चलते टेंडर में देरी हो रही है। उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि नगर की सफाई व पथ प्रकाश व्यवस्था को पटरी में लाने में मेयर विफल साबित हुई हैं। वहीं, मेयर के पति नगर निगम के अधिकारियों से अभद्रता कर रहे हैं।

पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि मेयरपति नगर निगम में अराजकता व भय का वातावरण बना रहे हैं। पार्षद विनित जौली व सचिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था के लिए कंपनी को दिये गये टेंडर में मेयर और मेयरपति ने भ्रष्टाचार किया है। इस अवसर पर पार्षद कमल बृजवासी, शुभम मंदौला, नितिन शर्मा माणा, अनिल वशिष्ठ, ललित सिंह रावत, सुनीता शर्मा, विवेक उनियाल, निशा नौडियाल, ललिता चौहान, सचिन अग्रवाल, सपना शर्मा, लोकेश पाल, कमल बृजवासी, परविन्दर गिल, विकास कुमार, पिंकी चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, प्रीतकमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें