Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsChief Minister Championship Trophy 2025 Wrestling and Yoga Competitions Reward Winners in Rooshanabad
योगासन में हरिद्वार के यथार्थ दश ने प्रथम

योगासन में हरिद्वार के यथार्थ दश ने प्रथम

संक्षेप:

हरिद्वार, संवाददाता/ रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 में कुश्ती, योगासन खेल प्रतियोगित

Jan 28, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 में कुश्ती, योगासन खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, पूनम मिश्रा, अनिल कुमार, सोनू कुमार, जितेंद्र पुंडीर, विक्रांत, उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। बुधवार को आयोजित खेल में 38 किग्रा 14 वर्षीय बालक वर्ग में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के राजा ने प्रथम, उधमसिंह नगर के कृष ने द्वितीय और टिहरी के निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

41 किग्रा में हरिद्वार के रक्षित राठी ने प्रथम, टिहरी के अंकित चंदू ने द्वितीय, नैनीताल के अर्पित पाल और उधमसिंह नगर के कुतुब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 44 किग्रा में हरिद्वार के अरमान ने प्रथम और उधम सिंह नगर के अंश तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 48 किग्रा में उधम सिंह नगर के सौरभ ने प्रथम, हरिद्वार के राघव ने द्वितीय और उत्तरकाशी के वैदिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगासन में हरिद्वार के यथार्थ दश ने प्रथम, पौड़ी गढ़वाल के सार्थक कंडवाल ने द्वितीय, देहरादून के शौर्य रावत तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगासन के बालिका वर्ग में हरिद्वार की सृष्टि प्रथम, नैनीताल की प्रसिद्धि द्वितीय और उधम सिंह नगर की परनीता पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;