ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारउगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न

शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न हो गई। सुबह गंगा स्नान कर व्रतियों ने भगवान सूर्य को फल, कंद मूल और विभिन्न प्रकार के पकवानों से अर्घ्य देकर परिवार और राष्ट्र की...

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 27 Oct 2017 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न हो गई। सुबह गंगा स्नान कर व्रतियों ने भगवान सूर्य को फल, कंद मूल और विभिन्न प्रकार के पकवानों से अर्घ्य देकर परिवार और राष्ट्र की सुखशांति की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने छठी मैया के गीत भी गाये। पूजा संपन्न होने के बाद जमकर आतिशबाजी की गई।

व्रती सूर्योदय से पहले ही गंगा घाटों पर पहुंच गए थे। व्रतियों ने जल में खड़े होकर सूर्योदय की प्रतीक्षा की। भास्कर देव के प्रकट होते ही व्रतियों ने गाय के दूध से भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर घर परिवार की सुख शांति के साथ राष्ट्र की खुशहाली की कामना की। गंगा घाटों पर आतिशबाजी से छठ की छटा देखते ही बन रही थी। विभिन्न छठ पूजा समितियों की ओर से व्रतियों को अर्घ्य प्रदान कराने को गाय के दूध का वितरण किया गया। घाटों पर छठ से जुड़े गीतों की गूंज माहौल को भक्तिमय बन रही थी। घाटों पर जगह-जगह लोग टोलियां बनाकर भक्ति गीत गाकर गंगा घाटों को छठ मैया की भक्ति में सराबोर कर रहे थे।

पूर्वांचल जन जागृति संस्था की ओर से छठ व्रत कथा पुस्तक और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष ब्रह्माशंकर चौबे, ललिता मिश्रा, सुमंति यादव, सरिता दूबे, निर्मला त्रिपाठी, कौशल्या देवी, मंजू अरोड़ा, देवांति, सुमन मिश्रा, किरन ओझा, निरूपमा देवी, कृष्णा देवी, आशा, अन्नपूर्णा, रविंद्र, मंजू, सुनील पांडे, अँजली चौबे, एसबी शुक्ला, वीरेंद्र मोर्य, बद्रीनाथ ओझा, निखिल, यूपी सिंह, संजय, दिवाकर आदि उपस्थित थे।

पूर्वांचलवासियों ने छठ पर्व के अंतिम दिन जमकर आतिशबाजी की। नीलधारा, चंडीघाट, बैरागी कैंप समेत अन्य गंगा घाटों पर युवाओं ने सूर्य देव के उदय होते ही जमकर आतिशबाजी की। हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर छठ के समापन पर लोग गाजे बाजे के साथ पहुंचे। महिलाएं सूप में छठ पूजा की सामग्री लाल या पीले कपड़ों में बांधकर गंगा घाटों पर पहुंचीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें