चारधाम यात्रा के लिए खुले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर
चारधाम यात्रा के लिए खुले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर चारधाम यात्रा के लिए खुले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर चारधाम यात्रा के लिए खुले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर
ऋषिकुल मैदान में शुक्रवार को चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन शिविर का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर ने शिविर पहुंचकर पहले दिन रजिस्ट्रेशन कराने आए श्रद्धालुओं का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया और उनसे बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन केंद्र खोला गया है। प्रत्येक श्रद्धालु को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया, स्वास्थ्य कैंप, कुर्सियां, पानी, कूलर, पंखे, शौचालय आदि की व्यवस्था भी की गई है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि शिविर में श्रद्धालुओं की मदद एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
कहा कि चारधाम यात्रा के लिए पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से प्रेम और सौहार्दपूर्वक व्यवहार के आदेश दिए गए हैं। किसी भी श्रद्धालु को यात्रा संबंधित परेशानी हो तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रहे इसके लिए भी पूरी कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। इस दौरान डीएम और एसएसपी के अतिरिक्त एसडीएम जीतेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


