Haridwar News: वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वानवरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वानवरिष्ठ

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान
वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान

Haridwar News: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य में पहली बार आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के तहत जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री आदेश सैनी रहे। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी तथा महिला आयोग की पूर्व एवं प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान समेत अन्य अतिथि मंचस्थ रहे। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान और राज्यमंत्री आदेश सैनी ने वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद हरिद्वार के महामंत्री जेपी चाहर, विधिक सलाहकार एडवोकेट विनोद शर्मा, आयुर्वेद एवं उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी, वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के चौधरी चरण सिंह, ई. सत्येंद्र गर्ग और सतीश चंद्र गुप्ता शामिल रहे।प्रशासन

की ओर से जेपी चाहर को अंगवस्त्र और सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। डॉ. सुनील कुमार जोशी का सम्मान उनके बड़े भाई आरके जोशी तथा विनोद शर्मा का प्रमाणपत्र जीपीडब्ल्यूओ के जिलाध्यक्ष बीपी चौहान ने प्राप्त किया। सम्मान सभा को संबोधित करते हुए जेपी चाहर ने वरिष्ठ नागरिकों से समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीपी चौहान, संरक्षक वीके गुप्ता, आरके जोशी, मंजू सिंह, रमेश चंद्र पंत, सुखवंश सिंह, रामसरीख, अतर सिंह और वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान