होली-रमजान पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं

Feb 28, 2026 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने होली और रमजान को भाईचारे और समन्वय के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्यामपुर कोतवाली में पुलिस-प्रशासन की बैठक में ग्रामीणों ने समस्याएं साझा कीं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।

होली-रमजान पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा है कि होली और रमजान का पर्व एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे और समन्वय के साथ मनाया जाए। उन्होंने चेताया कि शांति व्यवस्था में खलल या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्यामपुर कोतवाली में शनिवार को होली और रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की समन्वय बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने विभिन्न मामलों के समाधान का आश्वासन दिया। भंडारी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और गश्त बढ़ाई जाएगी। कांस्टेबल जितेंद्र घिल्डियाल ने साइबर अपराध से सावधान रहने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।