डीएम से मिले व्यापारी, अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर बनी सहमति

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम और व्यापारियों के बीच हाल ही में हुए विवाद के बाद बुधवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स

डीएम से मिले व्यापारी, अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर बनी सहमति

नगर निगम और व्यापारियों के बीच हाल ही में हुए विवाद के बाद बुधवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम कर्मचारियों और व्यापारी नेता संजीव नैय्यर के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को व्यापारियों की समस्याओं और अभियान के दौरान सामने आए मुद्दों से अवगत कराया। बैठक के बाद व्यापारी नेता संजीव नैय्यर ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ सकारात्मक वार्ता हुई।

उन्होंने कहा कि भविष्य में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की निगरानी में कराया जाएगा। साथ ही प्रशासन द्वारा जल्द ही संबंधित क्षेत्रों में मार्किंग कर अतिक्रमण की सीमा रेखा भी निर्धारित की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में अमन शर्मा, विजय शर्मा, राहुल कांडपाल, विपिन गुप्ता सहित अन्य व्यापारी भी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।