न्यू हरिद्वार क्षेत्र में युवती पर हमला कर फरार हुआ चोर

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार के न्यू हरिद्वार क्षेत्र में एक घर में चोर ने तीन कमरों के दरवाजे बंद कर नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिए। युवती ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर ने उस पर हमला किया और भाग निकला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

न्यू हरिद्वार क्षेत्र में युवती पर हमला कर फरार हुआ चोर

हरिद्वार, संवाददाता। न्यू हरिद्वार क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक घर में चोर ने पहले घर के तीन कमरों के दरवाजे बाहर से बंद किए और इसके बाद नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। विरोध करने पर घर के हॉल में सो रही युवती पर भी हमला किया गया। सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी समीम पांडे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक न्यू हरिद्वार निवासी राम किशन भारद्वाज के घर में हुई इस घटना के संबंध में पत्नी तनु भारद्वाज ने बताया कि देर रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।

इसी दौरान एक चोर घर में घुस आया। चोर ने पहले तीन कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद उसने घर से तीन मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। आरोप है कि चोर ने घर के मंदिर में रखे सामान पर भी हाथ साफ किया।बताया गया कि घर के हॉल में सो रही एक युवती की आहट होने पर उसकी आंख खुल गई। युवती ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उस पर हमला कर दिया और खुद को छुड़ाकर फरार हो गया। बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी समीम पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।