न्यू हरिद्वार में होटल कारोबारी के घर हुई चोरी में केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के न्यू हरिद्वार कॉलोनी में होटल कारोबारी सचिन पाराशर के घर में चोरी हुई। अज्ञात चोर ने रात के समय घर में घुसकर सोने की अंगूठी, बालियां, रेजगारी और अन्य सामान चुराए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

न्यू हरिद्वार में होटल कारोबारी के घर हुई चोरी में केस दर्ज

हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर क्षेत्र की न्यू हरिद्वार कॉलोनी में होटल कारोबारी के घर में हुई चोरी में पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि न्यू हरिद्वार कॉलोनी स्थित मकान संख्या 43 निवासी सचिन पाराशर पुत्र स्व. वेदव्यास पाराशर ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर का गेट कूदकर अंदर घुस आया। आरोप है कि चोर सीधे कमरे तक पहुंचा और अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, कानों की सोने की बालियां, रेजगारी से भरा बड़ा डिब्बा, और जूते तथा अन्य सामान चोरी कर ले गया।

मालूम हो कि सचिन पाराशर पेशे से होटल कारोबारी है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।