राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी, अज्ञात चोरों ने तोड़े ताले

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

गांव कटारपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने बताया कि चोरों ने कार्यालय और कक्षों के ताले तोड़कर चार टैबलेट और अन्य सामान चुरा लिया। मिड-डे मील के बर्तन भी गायब हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी, अज्ञात चोरों ने तोड़े ताले

थाना क्षेत्र के गांव कटारपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो पुराने कार्यालय सहित सभी कक्षों के ताले टूटे मिले और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे चार टैबलेट चोरी कर लिए, साथ ही महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी नुकसान पहुंचाया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोर बाथरूम क्षेत्र तक पहुंचे और वहां रखी सीढ़ी का इस्तेमाल कर अन्य कमरों में दाखिल हुए।

मिड-डे मील कक्ष में रखे बर्तन बिखरे मिले, जिनमें से करीब 250 थालियां और गिलास गायब हैं। चोरों ने किचन कक्ष में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन इंटरलॉक नहीं तोड़ सके। विद्यालय परिसर में संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले भी तोड़ दिए गए और वहां का सामान भी बिखरा मिला। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।