शिविर में पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने मिलकर रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की मदद की। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर जोर दिया गया, और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई।

 शिविर में पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र की चौकी फेरूपुर परिसर में रविवार को जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल में योगदान दिया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

शिविर के सफल आयोजन पर जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।