ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभाजयुमो ने गंगा में दीपदान कर दी जेटली को श्रद्धांजलि

भाजयुमो ने गंगा में दीपदान कर दी जेटली को श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भाजयुमो ने खन्नानगर घाट पर गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि देकर मां गंगा से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना...

भाजयुमो ने गंगा में दीपदान कर दी जेटली को श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 24 Aug 2019 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भाजयुमो ने खन्नानगर घाट पर गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि देकर मां गंगा से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। मंडल अध्यक्ष शिवम बंधु ने कहा कि अरुण जेटली विकासवादी सोच के नेता थे। उन्होंने देश को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर किया। उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी जैसे कठोर निर्णय लिए। नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा को शिखर पर पहुंचाने में अरुण जेटली का विशेष योगदान है। योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उनके निधन से देश को गहरा आघात पहुंचा है। पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि अरुण जेटली ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में विशेष योगदान दिया। इस दौरान कामिनी सड़ाना, पार्षद रेनू अरोड़ा, सपना शर्मा, पीयूष जोशी, पार्थ दूबे, लोकेश गिरि, गौरव पाल, अनुज सैनी, पुनीत, समीर, आनंदस्वरूप, संजय नरुला, रणवीर सिंह, सुभाष वर्मा,गोपाल धीमान, शुभम पाल, रमित दत्ता आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें