Haridwar News: मेयर किरन जैसल ने सफाई कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा ने सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनका सम्मान किया। मेयर किरन जैसल ने सफाई कर्मियों की सामाजिक सेवा की सराहना की। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता कर्मियों का समर्थन और सुरक्षा का संदेश दिया।

Haridwar News: मेयर किरन जैसल ने सफाई कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

Haridwar News: रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके समर्पण और सेवा भावना का सम्मान किया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट के निर्देश पर मेयर किरन जैसल के सानिध्य में आयोजित हुआ। मेयर ने सभी नगरवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुछ लोग रिश्तों की डोर को मजबूत करते हैं, जबकि सफाई कर्मचारी पूरे शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाकर समाज की अमूल्य सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करना पूरे हरिद्वार के प्रति सम्मान है।प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि स्वच्छता कर्मी हर मौसम में निस्वार्थ भाव से कार्य कर शहर को सुंदर बनाए रखते हैं।

महिला मोर्चा ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संदेश दिया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता रजनी वर्मा, मन्नू रावत, जिला महामंत्री रेनू शर्मा, डॉ. चित्रा शर्मा, मनीषा त्यागी, रामा शर्मा, बिंदिया गोयल, अंशिका व दीक्षा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: मेयर किरन जैसल ने सफाई कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र