ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभाजपा पार्षद दल समन्वय समिति की बैठक

भाजपा पार्षद दल समन्वय समिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार नगर निगम के पार्षद दल समन्वय समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न...

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार नगर निगम के पार्षद दल समन्वय समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न...
1/ 2भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार नगर निगम के पार्षद दल समन्वय समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न...
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार नगर निगम के पार्षद दल समन्वय समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न...
2/ 2भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार नगर निगम के पार्षद दल समन्वय समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न...
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 16 Jan 2019 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार नगर निगम के पार्षद दल समन्वय समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बुधवार को आयोजित बैठक में 19 जनवरी को नगर निगम में प्रस्तावित विकास समिति और कार्यकारिणी के चुनावों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष और रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा के सभी पार्षदों को एकजुटता के साथ इन चुनाव में प्रतिभाग करना है और शहर हित में नगर निगम हित में कार्य करना है। पार्षदों को हर वह निर्णय लेना है जिससे निगम एक अच्छी सी दिशा में जा सके। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि यदि शहर हित में आवश्यकता पड़ी तो वे संघर्ष में भी पीछे ना हटें। समिति की संयोजक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू कक्कड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और जिस प्रकार नगर निगम में बोर्ड में बहुमत भाजपा का है। निश्चित रूप से इन चुनाव में भाजपा के पार्षद सभी समितियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, पार्षदों में अनिल मिश्रा, राधे कृष्ण शर्मा, राजेश शर्मा, सपना शर्मा, विनीत जोली, सुनीता शर्मा, लोकेश पाल, मनोज प्रालिया, बबीता वशिष्ठ, अन्नू मेहता, सुनील अग्रवाल, नितिन माणा, रेनू अरोड़ा, जौली प्रजापति, रवि जैसल आदि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में यह भी तय किया गया कि सभी पार्षदों को इन चुनाव हेतु चुनाव से 1 दिन पूर्व पार्टी की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें