ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभाजपा वह दल जो कोर्ट के आदेशों को हमेशा मानता है: महेंद्र

भाजपा वह दल जो कोर्ट के आदेशों को हमेशा मानता है: महेंद्र

भाजपा वह दल जो कोर्ट के आदेशों को हमेशा मानता है: महेंद्र भाजपा वह दल जो कोर्ट के आदेशों को हमेशा मानता है: महेंद्र भाजपा वह दल जो कोर्ट के आदेशों...

भाजपा वह दल जो कोर्ट के आदेशों को हमेशा मानता है: महेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 08 Aug 2022 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा मुख्यालय की जमीन को लेकर कांग्रेस की ओर से आरोप लगने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मामला कोर्ट में है। जमीन खरीदने की जो प्रक्रिया है उसका पालन किया गया है। तत्कालीन अध्यक्ष ने जमीन ली है। उसकी रजिस्ट्री और दाखिल खारिज हुआ है। कहा कि विषय न्यायालय में है, जैसा आदेश कोर्ट का होगा उसका पालन किया जाएगा। भाजपा वह दल है जो कोर्ट के आदेशों को हमेशा मानता है। यह बात उन्होंने गंगा आरती से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपील करते हुए कहा कि घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा झंडा लगवाया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों का दौरा हरिद्वार से शुरू कर रहा हूं, इसीलिए गंगा पूजन किया है। आज से कुमाऊं क्षेत्र का भ्रमण शुरू करूंगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक ने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संगठन के विभिन्न पदों पर रहे हैं। दो बार विधायक भी रहे है। दोनों में ही उनको अच्छा अनुभव है। कहा कि हरिद्वार में होने वाले पंचाचत चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें