राष्ट्रसेवा और नैतिकता के प्रति समर्पित रहा उनका जीवन : मदन कौशिक

Feb 11, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित था। उन्होंने बताया कि उनका विचार आज विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा है। कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राष्ट्रसेवा और नैतिकता के प्रति समर्पित रहा उनका जीवन : मदन कौशिक

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम को समर्पण दिवस के रूप में आयोजित किया गया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल के विचारों को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताया गया। मध्य हरिद्वार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, नैतिकता और अंत्योदय की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास राष्ट्र के वास्तविक विकास का परिचायक है। उनका यही विचार आज विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा बन रहा है। कौशिक ने बताया कि उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कानपुर के सनातन धर्म कॉलेज से बीए और आगरा विश्वविद्यालय से एमए किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना। नगर निगम महापौर किरण जैसल ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन की जीवंत अभिव्यक्ति है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा ने सेवा भाव को राजनीति की आत्मा के रूप में स्थापित किया है। सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समग्र मानवतावाद आज भी प्रासंगिक है। जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि पिछड़े और वंचितों की सेवा तथा नैतिक जीवन का संदेश भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मार्गदर्शक शक्ति बना हुआ है। कार्यक्रम में मुकेश कौशिक, राजकुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, किशन बजाज, हरमोहन सिंह, पार्षद मोनिका सैनी, सुनील सैनी, गौरव वर्मा, अनिल कुमार, गौरव भाटिया, विष्णु अग्रवाल और हिना दुआ आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।