ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभाजपा ने निकाली बाइक आभार रैली

भाजपा ने निकाली बाइक आभार रैली

नोटबंदी के निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में बाइक आभार रैली निकाली। जटवाड़ा पुल से शुरू होकर रैली हरिद्वार के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा...

भाजपा ने निकाली बाइक आभार रैली
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 08 Nov 2017 10:57 PM
ऐप पर पढ़ें

नोटबंदी के निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में बाइक आभार रैली निकाली। जटवाड़ा पुल से शुरू होकर रैली हरिद्वार के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय ऐतिहासिक सिद्ध हुआ और देश आर्थिक रूप से मजबूती की ओर अग्रसर हो रहा है। नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। टैक्स में बढोतरी हुई है। आम जनमानस ने पूरी तरह से नोटबंदी के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार नोटबंदी एवं जीएसटी के निर्णय का विरोध करके जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया। अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं देश हित में संचालित शुरू हुई हैं।

लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पूरे देश ने नोटबंदी के फैसले पर मोदी सरकार को समर्थन दिया है। कहीं कोई विरोध नहीं है। मुद्दा विहीन हो चुकी कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं रहा। नोटबंदी ने आतंकवाद की कमर को तोड़ कर रख दिया है। अनिल अरोड़ा ने कहा कि देश में आतंकवाद पर विराम लगाने का नोटबंदी का यह निर्णय पूरी तरह से कारगर सिद्ध हुआ है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, नरेश शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय पूरी तरह से जनता के हित में साबित हुआ है। देश की जनता ने पूरी तरह से नोटबंदी के निर्णय को सराहा है।

इस दौरान सुशील पाल, रवि जैसल, रीता चमोली, विपिन चौहान, संजना शर्मा, अश्वनी चौहान, बिंदिया गोस्वामी, देवेंद्र मनवाल, राजीव भट, संजय सहगल, रजनी वर्मा, कामिनी सड़ाना, रोहित साहू, मोहित धीमान, चंदन चौहान, आशु चौधरी, सुनील प्रजापति, संजय मल्होत्रा, विकास पाल आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें