Haridwar News: पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन को दबोचा, एक वारंटी भी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Haridwar News: बहादराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग 29 अगस्त को शनिदेव मंदिर के पास झगड़ रहे थे और शराब के नशे में थे। इसके अलावा, एक एनबीडब्ल्यू वारंटी इसरार को भी गिरफ्तार किया गया।

Haridwar News: बहादराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को शनिदेव मंदिर के पास हाईवे पर झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची चेतक पुलिस टीम ने संजय वर्मा (38), जुल्फाम (34) और गौरव कुमार (38) को शराब के नशे में सड़क पर झगड़ते हुए पकड़ा। उनके विवाद के कारण हाईवे से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहीं, कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बहादराबाद पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी इसरार (30), निवासी ग्राम मरगूबपुर, को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।


