यात्रियों को गंगा में गंदगी न करने के लिए जागरुक किया
: संस्था ने यात्रियों से किया संवाद स्थापित यात्रियों को गंगा में गंदगी न करने के लिए जागरुक किया यात्रियों को गंगा में गंदगी न करने के लिए जागरुक किया यात्रियों को गंगा में गंदगी न करने के लिए...
मां गंगा समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को 17वां सफाई अभियान पंतद्वीप पूर्वी घाट पर चलाया गया। गंगा घाटों में मिले यात्रियों को संस्था ने गंदगी नहीं करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही यात्रियों के साथ संवाद भी स्थापित किया। जिससे यात्रियों को होने वाली असुविधाओं का पता चल सके।पंतद्वीप पूर्वी घाट पर चलाए गए अभियान में तीर्थयात्रियों से घाट की स्वच्छता और सुविधा पर विचार लिए गए। अधिकतम लोगों का मत रहा कि पंतदीप पूर्वी घाट में एक भी हैंडपंप और नहीं है। न ही कोई स्थाई शौचालय है। कपड़े बदलने के लिए भी चेंजिंग रूम नहीं है। अभियान में कार्यकर्ताओं ने बाहर से आए यात्रियों को समझाया कि वे गंगा घाटों पर गंदगी न करें। मौके पर संस्था के अध्यक्ष अनिकेत गिरि ने बताया कि यात्रियों के सुझावों को शासन प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान में प्रमुख रूप से वेदांत उपाध्याय, अंकुश कुमार, रुद्र गिरि, नंदनी गिरि, डब्बू गिरि, हर्ष थापा, राहुल कुमार, दिव्यांशी आदि लोग शामिल रहे।