Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsAthal Village Sports Festival Concludes with Honors for Winners
न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन, जुनैद ने मारी बाजी

न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन, जुनैद ने मारी बाजी

संक्षेप:

पथरी, संवाददाता न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन, जुनैद ने मारी बाजीन्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन, जुनैद ने मारी बाजीन्याय पंचायत स

Jan 01, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

पथरी क्षेत्र के ऐथल गांव स्थित जनरल शाहनवाज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हो गया। खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल महाकुंभ का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार सिंघल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जुनैद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में आसिफ और 800 मीटर दौड़ में खालिद ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में भी जुनैद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं गोला फेंक प्रतियोगिता में आशिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीसरे दिन आयोजित बालिका वर्ग अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में कुमारी जीनत और 600 मीटर दौड़ में कु. इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में कुमारी सानिया और 800 मीटर दौड़ में कु. अफसा विजेता रहीं। लंबी कूद में खुशनसीब ने प्रथम और नव्या पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में अल्किस जहां ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एक अन्य लंबी कूद स्पर्धा में शगुन टैगोर ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंघल ने अपने संबोधन में खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर विद्यालय खेल प्रभारी सतीश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ हरेंद्र सैनी, जितेंद्र चौधरी, सिलेख चंद, श्रीमती बबीता चौहान, विनोद जोशी, पॉपिंदर कुमार, संदीप पाराशर, मनोज शर्मा, प्रभात जी, शिवकुमार, विनय शंकर पांडे एवं दीपक सौदियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।